बटाला में हाइवे डकैतों के गिरोह को दबोचा पुलिस ने , हथियार बरामद किए
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने हाइवे डकैतों के अन्तरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सात सदस्यों को बटाला में दबोचा जबकि दो भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दावा किया ये गांव अठवाल के पास लूट की योजना बना रहे थे। एसएसपी बटाला तुलसी राम ने कहा कि ये गैंग स्टेट हाइवे पर एक्टिव रही है। पुलिस को देख गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और लेकिन पुलिस ने सभी को घेर लिया और सात सदस्यों को दबोच लिया।
एसएसपी ने कहा कि ये लुटेरे पुलिस की वर्दी पहन चेकिंग करने के लिए सड़कों पर उतर जाते थे और उन्हें लूट लेते थे।इस गैंग ने पिछले दिनों वैष्णोदेवी जा रहे यात्रियों को लेट लिया । इसके अलावा ये लूट की 14 वारदातों में शामिल रहे हैं। इनसे से चार पिस्तौलें, कैमरा और सोने के गहने बरामद किए गए है। पुलिस ने इनके कब्जे से वाहन भी बरामद किए है।






