एकत्र जानकारी के अनुसार उस रात शाहकोट के नजदीक घटी इस लूटपाट और कत्ल की घटना की बात पहले ही दिन से पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। पुलिस के शक की सुई मृतका के पति की तरफ घूम रही थी। बस थोड़ी-सी पूछताछ में ही सारी सच्चाई सामने आ गई और कातिल पति ने पुलिस के सामने सच उगल दिया।