Home >> Union Territory >> Chandigarh >> News >> Left Unity Centre Created A New Police Office Space
पुलिस ने क यूनिटी सेंटर छोड़ नए जगह बनाए अपने कार्यालय
Lakhwant singh
| Feb 22, 2013, 15:45PM IST

मोहाली। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद मोहाली के कम्यूनिटी सेंटरों में चल रहे पुलिस थाने और पुलिस लाइन को वहां से शिफ्ट कर दिया गया है। मटौर कम्यूनिटी सेंटर में चल रहे पुलिस थाने को फेज 7 के एक भवन में बदल दिया गया है। यह भवन खाली पड़ा हुआ था। यहां पर मटौर थाने से सामान लाया गया और यहां कार्यालय सहित विभिन्न प्रकार के दफ्तर बनाया जा रहा है।
मटौर थाने के लोग सामान लाने और उसे व्यवस्थित रूप देने में लगे हुए थे। इसी तरह फेज 11 पुलिस लाइन को बदल कर इंडस्ट्रियल एरिया फेज 7 में ओल्ड निफ्ट कार्यालय में बदला गया है। इसी स्थान पर पुलिस की एमटी विभाग का भी कार्यालय बनाया गया है। पुलिस की ओर से अपने नए स्थान को सुव्यवस्थित रूप देने के लिए काम किया जा रहा है।






