चंडीगढ़/अम्बाला। चुडै़ल का आदेश बताकर कथित तांत्रिक ने प्राचीन शिवलिंग को तोड़ दिया। यह घटना रतनहेड़ी गांवकी है। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीणों में रोष है। श्री गुरु रविदास मंदिर सभा के सदस्यों ने शुक्रवार को महेश नगर थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तांत्रिक प्रभुनाथ (40) गांव का ही रहने वाला है। 20 साल पहले गांव से तांत्रिक विद्या सीखने के लिए कहीं चला गया था। अब छह महीने से वह गांव के श्मशानघाट से 50 गज दूरी पर झुग्गी में रह रहा है। गुरुवार दोपहर को उसने श्री गुरु रविदास मंदिर में प्राचीन शिवलिंग को तोड़ दिया।
ग्रामीण देशराज ने विरोध किया तो उसने मंदिर में गुरु रविदास महाराज की मूर्ति भी तोडऩे की धमकी दे डाली। देशराज के मुताबिक तांत्रिक इसे चुड़ैल का आदेश बता रहा था। घटना के बाद शाम को गुरु रविदास मंदिर सभा के प्रधान निर्मल सिंह की अध्यक्षता में उपप्रधान शमशेर सिंह, सलाहकार सतपाल सिंह, संजीव कुमार, रवि कुमार, सचिन व अंकित कुमार समेत अन्य ग्रामीणों के साथ बैठक हुई। इसके बाद तांत्रिक की शिकायत महेश नगर थाना पुलिस को दी गई।
आगे की पूरी खबर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए स्लाइड पर क्लिक कीजिए।