चंडीगढ़। वकील रूपिंदर खोसला के खिलाफ केस दर्ज करने के मामले को लेकर भड़के वकिलों ने आज जब पंजाब राजभवन की ओर रूख किया, तो पुलिस और वकीलों में नोक-झोक हो गई। जिसके चलते पुलिस को वकीलों पर लाठिचार्ज करना पड़ा और पानी की बौछारों से वकीलों की भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा।
गौरतलब है कि मंगलवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आपात बैठक बुलाकर चेतावनी दी कि या तो चंडीगढ़ पुलिस खुद रूपिंदर खोसला के खिलाफ दर्ज मामले को वापस ले या चीफ जस्टिस इस मामले पर संज्ञान लेते हुए खोसला एवं अन्य वकीलों के खिलाफ केस को रद्द करवाएं। बार एसोसिएशन ने कहा था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक बार एसोसिएशन हड़ताल जारी रखेगी।
हमारे फोटोग्राफर सुतांशु शर्मा द्वारा खींची हुई तस्वीरों में देखिए।