विज्ञापन
 
 
 
 

14आईएएस अफसरों की पदोन्नति व तबादले

 
Source: Rajesh Sharma   |   Last Updated 05:49(09/02/12)
 
 
 
 

भोपाल।राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 8 अफसरों को पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही 6 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा भोपाल नगर निगम के कमिश्नर मनीष सिंह (राज्य प्रशासनिक सेवा) का तबादला औद्योगिक केंद्र विकास निगम इंदौर में प्रबंध संचालक के पद पर किया गया है।


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक डीपी आहूजा -सीएमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी,एनके व्यास-सीएमडी मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी और संजीव झा संचालक प्रोजेक्ट उदय को संभागीय कमिश्नर के पद पर पदोन्नत किया है, लेकिन उनकी नई पदस्थापना नहीं की गई है।


जबकि अपर सचिव वित्त अमित राठौर को पदोन्नत कर संचालक बजट और राजीव गांधी जलग्रहण मिशन के संचालक उमाकांत उमराव को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है। इसके अलावा एमडी कृषि विपणन अजातशत्रु श्रीवास्तव, शिवानंद दमोह शिवानंद दुबे को सचिव का वेतनमान दिया गया है। इसके अलावा जबलपुर संभाग के अपर आयुक्त रामअवतार खंडेलवाल को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है।


6 अफसरों का तबादला : सुखबीर सिंह कलेक्टर सतना को एमडी ऊर्जा विकास निगम, केके खरे कलेक्टर मंडला को कलेक्टर सतना, रेनू तिवारी कलेक्टर बड़वानी को उप सचिव मंत्रालय ,श्रीमन शुक्ला सीईओ जिला पंचायत होशंगाबाद को कलेक्टर बड़वानी,स्वाति मीणा सीईओ जिला पंचायत छिंदवाड़ा को कलेक्टर मंडला और रजनीश श्रीवास्तव उप सचिव वन को कमिश्नर नगर निगम भोपाल बनाया गया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
7 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment