विज्ञापन
 
 
 
 

डॉक्टर दंपति के घर लोकायुक्त का छापा, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

 
Source: Gurudev Billore   |   Last Updated 17:38(10/02/12)
 
 
 
 

-पोहे की फैक्ट्री, इंदौर-उज्जैन नागदा में बहुमंजिला मकान

 

-डॉक्टर दंपति की नौकरी 22 साल की, कुल वेतन 80 लाख
- उज्जैन संभाग के ज्वाइन डायरेक्टर हेल्थ में पदस्थ हैं डॉ. लहरी दंपति
- नोट गिनने की मशीन व बहुमंजिला इमारत के ऊपर स्वीमिंग पुल भी
-100 बीघा जमीन के कागजात, फोर व्हीलर व्हीकल भी मिला।
 भोपाल।लोकायुक्त ने उज्जैन-नागदा में एक डॉक्टर दंपति के आवास पर छापामार कर 35 करोड़ से अधिक की संपति का खुलासा किया है। शुक्रवार अल सुबह लोकायुक्त टीम ने इस कार्रवाई की शुरुआत की। अब तक डॉक्टर दंपति के तीन बहुमंजिला भवन, इनके ऊपर बने स्वीमिंग पुल, लक्जरी सामान सहित 100 बीघा जमीन के कागजात सहित करोड़ों की संपति का खुलासा हुआ है।
हमारे उज्जैन संवाददाता ललित जैन के मुताबिक एक साल पहले तक डॉक्टर दंपति विनोद लहरी एवं उनकी पत्नी विद्या लहरी नागदा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ थे। इनका नागदा में निजी नर्सिंग होम भी है। डॉक्टर दंपति सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को अपने निजी नर्सिंग होम में इलाज कराने के लिए मजबूर करते थे। इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश था और करीब सालभर पहले डॉक्टर दंपति के खिलाफ एक जनआंदोलन खड़ा हो गया था। इस वजह से दोनों को निलंबित कर उज्जैन में ज्वाइन डायरेक्टर हेल्थ कार्यालय में इन्हें अटैच किया गया था।
लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार अल-सुबह छापामार कार्रवाई कर आय से अधिक संपति का खुलासा किया जिसका आंकड़ा 35 करोड़  से अधिक का है। एक अनुमान के मुताबिक दोनों ने अगर 22 साल की नौकरी की है तो अब तक कुल वेतन 80 लाख रुपए के लगभग होता है। इसके अलावा बरामद संपत्ति  आखिर कहां से आई? इस संबंध में डॉक्टर दंपति कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं।
लोकायुक्त को छापे के दौरान नोट गिनने की मशीन भी मिली है। एक तिजौरी मिली है जिसकी लंबाई-चौड़ाई पांच फीट बताई जाती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
3 + 2

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

'ये जवानी है दीवानी'
लंदन के विभिन्न रंग
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment