Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> झीलों की नगरी में जिस्म-2 का प्रमोशन करने आएंगी सन्नी लियोन!
झीलों की नगरी में जिस्म-2 का प्रमोशन करने आएंगी सन्नी लियोन!
Rajesh Gaba
| Jul 21, 2012, 19:34PM IST
भट्ट कैम्प से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भोपाल में फिल्म गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं, इस लिहाज से फिल्म के प्रमोशन के लिए इस शहर को चुना जा सकता है। इंडस्ट्री के लिए शूटिंग और प्रमोशन का हॉट डेस्टिनेशन बन चुके भोपाल फिल्म सिटी में तब्दील हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक सनी लियोनी के साथ महेश भट्ट, पूजा भट्ट, सनी लियोनी, अरुणोदय सिंह डीनो मोरिया और रणदीप हुड्डा भी आएंगे।
सन्नी लियोनी का भोपाल आना इसलिए भी संभव है, क्योंकि जिस्म-2 में उनके संग अरुणोदय सिंह भी प्रमुख भूमिका में है, जो भोपाल से हैं। सूत्रों की मानें तो वे यहां कॉलेज में प्रमोशन एक्टिविटीज और मीडिया से अपनी फिल्म पर चर्चा करेंगे।








