विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Over The Years, Playing Against The Female Snake, Cut 64 Times!

वर्षों से उस महिला से दुश्मनी निभा रहा सांप, 64 बार काटा!

Amitabh budholiya | Jul 23, 2012, 10:04AM IST
 
 


भोपाल/टीकमगढ़।यह कहानी है टीकमगढ़ जिले के पंचमपुरा गांव में रहने वाली 33 वर्षीय सविता यादव की। ये जब 19 वर्ष की थीं, तब अचानक इनके सपने में सर्प आया। उसके दो दिन बाद हकीकत में उन्हें सांप ने आकर डस लिया।
इस बात को सविता ने एक अनहोनी समझकर भूल जाना उचित समझा, लेकिन यह सिलसिला लगातार चलता रहा। पिछले एक साल में उन्हें दर्जनभर बार सांप ने डसा है। इससे पहले सांप उनके सपने में आता है और फिर दो दिन बाद आकर डस लेता है। यानी 14 साल के दरमियान सविता को करीब 64 बार सांप ने डसा है, लेकिन महिला जिंदा है।
सबसे आश्चर्य की बात, पहले तो महिला सांप के डसने से घबराती थी, लेकिन अब इसे नीयती मानकर सहज हो चली है। जब उसे सर्प डसता है, तो वह बेहोश हो जाती है। तब उसका पति राजधर तत्काल उसे उत्तरप्रदेश के भुचेरा गांव में जाकर वीरसिंह नामक व्यक्ति से झाड़-फूंक करवा लेता है।
हां, सविता को सिर्फ एक बात का डर है कि कहीं किसी दिन वीरसिंह उसे नहीं मिला, तो क्या होगा? हालांकि उसने सांप के डसने से बचने के लिए खूब पूजा-पाठ कराए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बहरहाल, इस महिला को फिर सपना आ रहा है। यानी सांप उसे डसने को आने वाला है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment