कुछ इस तरह लंगूर महाराज करने निकले जंगल में शॉपिंग
Pratik Shekhar
| Jul 29, 2012, 12:25PM IST
भोपाल। बात थोड़ी चौंकाने वाली है, लेकिन यह कोई कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है। बात कल की ही है, जब शहर के वन-विहार में लगे लघु वन उपजसंघ में एक लंगूर महाराज दुकान में शान से आकर सोए हुए दुकानदार को नींद से जगाते हैं और पेटीज की मांग करते हैं।
दुकानदार बड़े सम्मान के साथ लंगूर को बिना पैसे लिए पेटीज दे देता है और वह दुकान के बगल में ही बैठकर पेटीज खाना शुरू करता है। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग अचंभित हो जाते हैं।
हमारे फोटोग्राफर अबरार खान द्वारा खींची हुई तस्वीरों में देखें.....





