विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Police Said The Attack On The Sand Mafia

फिर बोला रेत माफिया ने पुलिस पर हमला

amitabh budholiya | Jul 30, 2012, 10:34AM IST
 
 


भोपाल/मुरैना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेत माफिया ने एकजुट होकर पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने उनकी ट्रैक्टर-ट्राली रोकने की कोशिश की थी।
मुरैना पुलिस के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली जा रही है। पुलिस ने वहां पहुंचकर उसे रोकने की कोशिश की।
पुलिस ने जब ट्रैक्टर का पीछा करने का कोशिश की, तो ड्राइवर स्पीड बढ़ा दी। लेकिन आगे चलकर ट्रैक्टर रोड किनारे गड्ढे में फंस गया। इस दौरान यातायात पुलिस के जवान भी वहां पहुंच चुके थे।
अचानक रेत माफिया एकजुट हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा, तब कही हमलावरों पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है। घटना रविवार शाम की है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment