इंदौर। देश सेवा का जज्बा और लगातार कड़ी मेहनत के बाद पुलिस में भर्ती हुए नव आरक्षकों के लिए यह गौरव का दिन था। 10 महीने से पुलिस अधिकारियों की देखरेख में प्रशिक्षण हासिल करने वाले 430 युवतियां व 259 युवक नवआरक्षक देश सेवा के लिए तैयार हुए हैं। शहर में तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है। बारिश के कारण पीटीएस मैदान दलदल में तब्दील हो गया है। कीचड़ से सने इसी मैदान पर सुबह नव आरक्षकों की दीक्षांत परेड हुई। परेड में एक घंटे तक खड़े रहने के कारण करीब आधा दर्जन से अधिक नवआरक्षक युवतियां गश खाकर गिर पड़ीं। यहां मौजूद पुलिस अधिकारी व साथियों ने उन्हें संभाला और एक पेड़ के नीचे बिठाया। एडीजी राजेंद्र कुमार की उपस्थिति में हुई परेड के बाद नव आरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली। देखें तस्वीरें..