बाढ़ भी न रोक सकी दुनिया के बड़े शिवलिंग के दर्शनों से
Ashok Gangrade
| Jul 30, 2012, 18:38PM IST
भोपाल। विश्व प्रसिद्घ पर्यटक स्थल पर श्रावण के आखिरी सोमवार को शिव भक्तों हुजूम उमड़ा। इस मौके पर कांवडिय़ों ने भारी बारिश के बावजूद बुदनी घाट से नर्मदा जल लाकर भोजपुर के शिवलिंग पर चढ़ाया।
इस दौरान ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित कांवड़ यात्रा के कांवडिय़ों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन भोले की भक्ति के आगे सभी कठिनाइयां बौनी साबित हुई। आखिरी श्रावण सोमवार के मौके पर श्रद्धालुओं में शिव भक्ति चरम पर थी।
देखिए तस्वीरों में....





