मुख्यमंत्री ने शुरु की पीएचई विभाग की समीक्षा
Rajesh Sharma
| Aug 08, 2012, 12:51PM IST
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागों के कामकाज की समीक्षा बैठकें मंत्रालय में शुरू कर दी है। सबसे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) की समीक्षा हो रही है।
बैठक में मुख्य सचिव आर परशुराम के अलावा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव व अन्य वरिष्ठ अफसर भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री आज खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, नर्मदाघाटी विकास विभाग, पर्यटन, आवास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और सहकारिता विभाग।





