विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> खबरदार: जहां भी दिखे यह शख्स, तुरंत करें पुलिस को सूचित

खबरदार: जहां भी दिखे यह शख्स, तुरंत करें पुलिस को सूचित

vishal tripathi | Aug 08, 2012, 19:01PM IST
 
 


भोपाल। क्या इस शख्स को आपने कभी देखा है? शक्ल से भोली भाली इस सूरत के पीछे एक ऐसा चेहरा छिपा है, जिसकी हकीकत जानकर आप भी परेशान हो सकते हैं।
दरअसल, ये उस बदमाश का पोट्रेट है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर स्नेह नगर, मिसरोद में रहने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम के असिस्टेंट मैनेजर शैलेंद्र देवड़ा के घर पर डाका डाला था।
बीती 26 जुलाई को तड़के तीन बजे घर में घुसे दर्जनभर नकाबपोश डकैत करीब डेढ़ लाख का माल लूट ले गए। हथियारबंद डकैतों ने परिवार के सदस्यों पर हमला किया और दस हजार रुपए नगदी समेत महिला के पूरे जेवर उतरवा ले गए।
वारदात के बाद डकैतों ने सभी के हाथ-पैर बांध दिए और बेडरूम का दरवाजा बाहर से लगाकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि मिसरोद पुलिस ने इस वारदात को मारपीट कर चोरी करने की धाराओं में दर्ज किया है। यदि आपको ये शातिर कहीं नजर आए तो इसकी सूचना आप इन नंबरों पर दे सकते हैं।
योगेश चौधरी, एसएसपी भोपाल - 9425084003
बीएस बामने, टीआई मिसरोद - 9424985438

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment