भोपाल। हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर स्वचलित रैंप यानी ट्रेवलेटर लगाने की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। फिलहाल मशीनें और रैंप फिट हो रहा है।
इसके बाद शेड बनाया जाएगा। शेड बनने के बाद ही इस पर यात्री उससे एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जा सकेंगे। ट्रेवलेटर लग जाने से नि:शक्त, बुजुर्ग, महिलाओं और ज्यादा सामान लेकर सीढिय़ां चढऩे वाले यात्रियों को खासा फायदा होगा।