दो आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना
Rajesh Sharma
| Aug 28, 2012, 17:23PM IST
भोपाल। राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों की नई पदस्थापना कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज जारी आदेश के मुताबिक श्रीमती सूरज डामोर को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है।
डामोर को आदिमजाति कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति, विमुक्त व घुमक्कड़ कल्याण विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इसी तरह ग्रामीण रोजगार एवं राज्य कार्यक्रम अधिकारी समग्र स्वच्छता अभियान के संचालक जॉन किंग्सली एआर को सामाजिक सुरक्षा का मिशन संचालक बनाया गया है।






