Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> Placed In The Submergence Area Of The Pond Encroachment Removed After Protests
तालाब के डूब क्षेत्र में काबिज अतिक्रमण को विरोध के बाद हटाया
Kuldeep Singoria
| Sep 08, 2012, 19:14PM IST
भोपाल। भदभदा के गेट के पास बड़े तालाब के डूब क्षेत्र में अवैध कब्जा कर बनाई गई झुग्गियों को शनिवार को नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले ने तोड़ दिया। इस दौरान लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद माहौल शांत हो गया।
अमले ने सुबह करीब ११ बजे कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले सेवनियां गौड़ में सूरज नगर से दो झुग्गियों को हटाया गया। यह झुग्गियां पानी में आधी डूबी हुई थी।
इसके बाद निगम का अमला भदभदा डेम के पास बसी बस्ती में पहुंचा। यहां लोगों ने अतिक्रमण हटाने पर हंगामा किया। लेकिन निगम के अमले ने लोगों के घरों में सामान निकाल कर तालाब के पानी से सटकर बनाई गई १५ झुग्गियों को तोड़ दिया।






