भोपाल। छोला मंदिर इलाके में एक महिला ने आरपीएफ में पदस्थ एएसआई पर ब्लैकमेल कर ज्यादती करने का आरोप लगाया है। आरोपी एएसआई ने महिला के बेटे को चोरी के झूठे मामले में फंसाने का कहकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला ने एएसआई पर एक लाख रुपए हड़पने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने आवेदन की जांच पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।