भोपाल/ शिवपुरी। यहां अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त बढऩे से पुलिस की चिंताएं बढ़ गई हैं। बात शिवपुरी जिले की हो रही है। जिले में अवैध हथियारों चलन बढ़ रहा है। अवैध हथियारों की दम पर संगीन वारदात घट रही हैं। पुलिस पता नहीं लगा पा रही कि जिले में अवैध हथियार कहां से आ रहे हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले दो वर्षों में अवैध हथियारों के मामलों में दो-गुना इजाफा हुआ है। यह आंकड़े पुलिस में दर्ज हैं, जबकि कई बार तो एक ही हथियार कई जगह दिखाया जाता है। पुलिस ऐसे मामलों में सिर्फ खानापूर्ति कर, कागजी घोड़े दौड़ाए जाते हैं। इससे पुलिस को इस बात की जानकारी ही नहीं हो पाती कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी कहां से की जा रही है।
फोटो नरेंद्र शर्मा