भोपाल/छतरपुर। हजारों युवाओं में जोश था कि वे सेना में भर्ती होने आए हैं, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें लाठियां खानी पड़ीं।
दरअसल, छतरपुर जिले में थल सेना में भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरु हो गई। इसमें पहले दिन छतरपुर, टीकमगढ़ और दतिया जिलों से आए युवाओं की भर्ती के लिए दौड़ आदि की प्रक्रिया अपनाई गई। इस प्रक्रिया के दौरान आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थी सेना के जवानों द्वारा चलाई गई लाठियों की चपेट में आ गए तो वहीं एक दर्जन से अधिक युवा इस पिटाई के डर से प्रक्रिया बीच में ही छोड़कर भाग निकले। दिनभर में 5600 उम्मीदवारों ने दौड़ आदि में हिस्सा लिया।
फोटो: प्रमोद चौरसिया