Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> Sports >> दैनिक भास्कर स्पोट्र्स ओलिंपियाड: 1600 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर
VIDEO: दैनिक भास्कर स्पोर्ट्स ओलिंपियाड: 1600 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना हुनर
Deepa Dwivedi
| Dec 11, 2012, 19:01PM IST

भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में मंगलवार को अपने तरह के पहले खेल महाकुंभ दैनिक भास्कर स्पोट्र्स ओलिंपियाड का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्घाटन किया। इस खेल महाकुंभ में 69 स्कूल के 1600 खिलाड़ी नौ दिन तक अपना जौहर दिखाएंगे।
इस अवसर पर स्कूली कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। देश के तीन स्टार ओलिंपियन डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पूनिया और उनके पति व कोच वीरेंदर पूनिया, मुक्केबाज जय भगवान और अखिल कुमार आकर्षण का केंद्र रहे।
इसके पूर्व सुबह के सत्र में फुटबॉल और बास्केटबॉल के मुकाबले भी खेले गए। फुटबॉल में बिला बोंग ने सेंट जेवियर, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने ज्ञान गंगा, गोल्डन बर्ड्स ने संस्कार वैली और नालंदा पब्लिक स्कूल ने केंब्रिज स्कूल को हराया।






