विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> राशन कार्ड नहीं बनने से कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रो पड़ा बुजुर्ग

और उस वक्त फूट-फूटकर रो पड़ा यह बुजुर्ग!

Pratik Shekhar | Dec 12, 2012, 13:54PM IST
 
 


भोपाल/गुना। एक तो अपनों ने घर से निकाल दिया, उस पर दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने के लिए राशन कार्ड बनवाना चाहा तो अधिकारियों ने उसे अपात्र घोषित कर दिया। मंगलवार को यही दुख लिए जनसुनवाई में पहुंचा एक बुजुर्ग कलेक्टर संदीप यादव के सामने फूट-फूटकर रो पड़ा। सुनने की शक्ति खो चुके इस बुजुर्ग की कहानी सुनकर कलेक्टर सभाकक्ष सन्नाटा छा गया और तमाम अधिकारी स्तब्ध रह गए। ईसागढ़ में अपने सगों के हाथों बेदखल किए गए व वर्तमान में शिवाजीनगर स्थित टपरे में किराए से रह रहे लक्ष्मीनारायण राठौर ने बीपीएल कार्ड के लिए आवेदन दिया था।


पूरी इमानदारी दिखाते हुए उन्होंने ईसागढ़ में चल रहे अपनी कार्ड को बकायदा वहीं जमा करा दिया था। जिसका सर्टीफिकेट भी उनके पास था। इसके बावजूद उनका आवेदन यह कहकर खारिज कर दिया गया कि आवेदक की आय अधिक है। श्री राठौर ने कलेक्टर को कहा कि जब उनकी आय का कोई स्रोत ही नहीं है तो यह मुद्दा कहां से उठ गया। कलेक्टर श्री यादव ने उनकी बात सुनने के बाद आवेदन पर लिखा- ''आपका कार्ड बन जाएगा, एसडीएम से मिल लेना।''

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment