भोपाल। दो सुपर सितारों के बीच खुद की चमक ढूंढना अत्यंत जोखिमभरा और कठिन प्रयास होता है। यह ऐसा कार्य होता है, जिसमें करियर फिसलने की आशंका निरंतर बनी रहती है। अभिनेता प्रदीप खरब भी च्अजब प्रेम की गजब कहानीज् में अपने रोल को लेकर आशंकित थे।
उन्हें डर था कि, कहीं वे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी के बीच च्इडियटज् साबित न हो जाएं, लेकिन अब वे अपने डिसीजन पर बेहद खुश हैं। मॉडलिंग से एक्टिंग में चमकते सितारे प्रदीप खरब सोमवार को भोपाल सेवियर कॉलेज फंक्शन में आए।
इस अवसर पर उन्होंने भास्कर डॉट कॉम से शेयर की खास बातें..