भोपाल। अरे वो देखो, आ गए सनी पाजी। अब होगा एक्शन। क्या बॉडी है, पर्सनालिटी है, 56 साल की उम्र में भी वहीं चमक, वहीं अंदाज। सनी देओल ने जैसे ही ग्रीन रॉयल एनफील्ड बुलेट से एंट्री मारी, सेट पर मौजूद दर्शक सनी-सनी चिल्ला उठे। यह नजारा था मंगलवार को भानपुरा स्थित पीपुल्स कैंपस में सिंह साहब द ग्रेट की शूटिंग का। एक्शन सीन में सनी देओल जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, तरुण और हरिओम तिवारी के साथ शाहबाज खान नजर आए।
ऊपर स्लाइड पर क्लिक कीजिए और देखिए 'सिंह साब द ग्रेट' शूटिंग की कुछ रोचक तस्वीरें!