भोपाल/चिचोली(बैतूल)। इसे अंधविश्वास कहिए या लोगों की आस्था बैतूल जिले के तहत आने वाले चिचोली के गांव मलाजपुर में 26 जनवरी से 15 फरवरी तक भूतों का मेला लगने जा रहा है। इसके लिए बकायदा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह पब्लिसिटी कोई और नहीं जनपद पंचायत कर रही है। हालंकि इसको लेकर विरोध शुरू हुआ है, लेकिन कई लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। मेले के लिए छपवाए पंपलेट में तहसीलदार, जनपद सीईओ के साथ विधायक, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का नाम शामिल है।
क्या है भूतों का यह माजरा जानिए....