पहला मामला
जिला मुख्यालय से जुड़ी करैया भदौली ग्राम के तेजी पटेल के मोबाइल पर दो दिन पहले 0923085563426 नंबर से मिस्ड काल आया। उन्होंने वापस इस नंबर पर रिटर्न कॉल किया, तो नंबर धारक ने उन्हें बताया कि आप प्रतियोगिता में डेढ़ लाख रुपए जीत गए हैं। उक्त राशि आपके खाते में डाली जाना है इसलिए बैंक पासबुक नंबर और पिंन नंबर बताएं।