भोपाल। तोहफों का आदान-प्रदान रिश्तों को मजबूती प्रदान करता है, तथा एक-दूसरे की भावनाओं को अभिव्यक्ति भी देता है। 14 फरवरी एक ऐसा दिन है जो प्रेमियों के लिए सभी त्योहारों से भी बढ़कर है। वेलेंटाइन डे पर आप अपने प्यार को कौन-सा तोहफा दें, आपका वेलेंटाइन उसे पाकर खुश भी हो जाए। यदि आप भी इसी उलझन में फंसे हैं, तो अब निश्चिंत हो जाइए और एक नजर डालिए इन तोहफों पर, जो खास आपके वेलेंटाइन के लिए हैं।
अपनी दिल की बात कहने के लिए सभी को सालभर तक वैलेंटाइन वीक यानि फरवरी माह का इंतजार रहता है। टेडी बियर, हर्ट शेप के गिफ्ट आइटम्स से लेकर आकर्षक ग्रीटिंग्स काड्र्स की विस्तृत रेंज गिफ्ट गैलरी पर मौजूद है। साथ ही वल्र्ड ग्रेटेस्ट गर्लफ्रेंड और वल्र्ड ग्रेटेस्ट बॉयफ्रेंड के सर्टिफिकेट भी खास हैं। उपहार देने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक विकल्प मौजूद हैं।
भोपाल के मार्केट में क्या खास गिफ्ट हैं लवर्स के लिए जानिए...