संगमरमर की चट्टानों से सजा भेड़ाघाट: भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला में स्थित एक रमणीय पर्यटन स्थल है। भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित चौसठ योगिनी मंदिर इसके समीप स्थित है। धुआंधार जलप्रपात, भेड़ाघाट के निकट एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। नर्मदा नदी के दोनों तटों पर संगमरमर की सौ फीट तक ऊंची चट्टानें भेड़ाघाट की खासियत हैं। यह पर्यटन स्थल भी जबलपुर से महज 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। संगमरमर की चट्टानें, चांद की रोशनी में भेड़ाघाट की सैर एक अलग तरह का अनुभव रहता है। धुआंधार वॉटर फॉल भेड़ाघाट के पास नर्मदा का पानी एक बड़े झरने के रूप में गिरता है। चौंसठ योगिनी मंदिर, भेड़ाघाट के पास ही यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। दसवीं शताब्दी में स्थापित हुए दुर्गा के इस मंदिर से नर्मदा नदी दिखाई देती है।