सनसेट प्वाइंट इन कान्हा किसली: 940 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित कान्हा टाइगर रिजर्व राष्ट्रीय उद्यान हैं। इसे देखने के लिए किराये पर जीप, टाइगर ट्रेकिंग के लिए हाथी पर सवार होकर उद्यान को देख सकते हैं। कान्हा में वन्यप्राणियों की 22 प्रजातियों के अलावा 200 पक्षियों की प्रजातियां है। यहां बामनी दादर एक सनसेट प्वाइंट है,जहां से सांभर और हिरण जैसे वन्यप्राणियों को आसानी से देख जा सकता है। लोमड़ी और चिंकारा जैसे वन्यप्राणी कम ही देखने को मिलते हैं। कान्हा जबलपुर, बिलासपुर और बालाघाट से सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है।