मनमोहक दृश्य और केरवा डेम: प्रकृति का मनमोहक दृश्य और पानी का कल-कल स्वर। शहर में एमपी नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित केरवा डेम पर कुछ ऐसा ही एहसास होता है। यहां पिकनिक मनाने का आनंद की कुछ और है। वैसे तो केरवा हमेशा सैलानियों को आकर्षित करता है लेकिन इन दिनों इसकी सुंदरता और बढ़ गई है। केरवा डेम पर सनसेट बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। शाम को जब सूर्यास्त होता है तो ऐसा लगता है मानो सूर्य धीरे-धीरे डेम के पानी में जा रहा है। यहां के एडवेंचर जोन में ट्रैकंग, रॉक क्लाइंबिंग, रेपलिंग, जैसी साहसिक गतिविधियां संचालित करने की जा रही है।