शादी तोड़कर गई थी प्रेमी के साथ: डीएसपी सरिता उपाध्याय ने बताया कि दो माह पूर्व मोहरी गांव निवासी रामबाई ने एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे उसके माता-पिता ने 30 हजार रुपए में बेचा है। लेकिन जब इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि महिला को बेचा नहीं गया है बल्कि वह अपने माता पिता द्वारा की गई शादी का रिश्ता तोड़कर तेजगढ़ थाना निवासी सुदामा पिता कोमल सिंह के साथ रह रही है।