भोपाल/बड़ामलहरा। क्षेत्र के बसपा नेता आनंद सिंह का लालगढ़ी नाम का भवन ध्वस्त कर दिया गया। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके एक पहाड़ी पर बनाई गई इस गढ़ी को तोडऩे के दौरान क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पिछले वर्ष अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़े जाने के दौरान यह गढ़ी चर्चा में आई थी। प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों ने मिलकर शनिवार को क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की।
बिजावर एसडीएम अनय द्विवेदी के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस बल, राजस्व अमला और वन विभाग के अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर क्षेत्र के पटवारी हल्का नंबर 35 मौजा सड़वा की शासकीय टौरिया पर पहुंचे। यहां पर शासकीय भूमि पर लालगढ़ी के नाम से आनंद सिंह ने भवन बनवाया था। लालगढ़ी में रखा घरेलू सामान हटाकर प्रशासन ने जेसीबी चलवा दी।
पूरी खबर के लिए क्लिक करें अगली स्लाइड पर ...