विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Bhopal >> News >> ट्रेन नहीं रुकी तो छात्रा चलती ट्रेन से कूद गई

ट्रेन नहीं रुकी तो छात्रा चलती ट्रेन से कूद गई

नीरज सोनी | Feb 20, 2013, 17:13PM IST
 
 


भोपाल/ दमोह। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक कालेज छात्रा चलती ट्रेन से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को तुरंत गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम किंद्रों निवासी दीप्ती लोधी पिता जाहर सिंह(18) सागर के ओजस्वनी कालेज की छात्रा थी। उसने हाल ही में दमोह के ओजस्वनी कालेज में अपना स्थानांतरण करवाया था। बुधवार को इसी सिलसिले में वह कालेज की फीस करने के लिए दमोह आ रही थी।


सागर से कटनी की ओर जाने वाले जयपुर-द़ुर्ग एक्सप्रेस में यह छात्रा दमोह जाने के लिए सवार हो गई, लेकिन इस ट्रेन का स्टॉपेज दमोह स्टेशन पर नहीं है। इस बात की जानकारी छात्रा को नहीं थी। इसलिए जब दमोह स्टेशन पर यह ट्रेन नहीं रुकी तो वह चलती ट्रेन से ही कंूद गई। इससे छात्रा के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।




 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment