सुबह से ही शुरू होता है कारोबार: भोपाल रेलवे स्टेशन से इन युवकों का अवैध कैटरिंग का कारोबार हर दिन सुबह भोपाल-बिलासपुर, भोपा-बीना पैसेंजर, सोमनाथ-जबलपुर, छत्तीसगढ एक्सप्रेस आदि गाडिय़ों से शुरू होता है। इस दौरान यह युवक पंजाबमेल, भोपाल-दुर्ग अमरकंटक, जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस गाडिय़ों में भी अपना कारोबार बेरोकटोक जारी रखते हैं। केवल दोपहर के समय शताब्दी एक्सप्रेस के समय आने-जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस आदि गाडिय़ों में ज्यादा चेकिंग के कारण यह युवक उनमें नहीं चढ़ते।