भोपाल। हम लेकर आए है आपके लिए फिल्म सिंह साहब द ग्रेट की शूटिंग का फस्र्ट लुक। सेट पर सिंह साहब यानी सनी देओल और विलेन प्रकाश राज (भूदेव सिंह) सहित पूरी यू्निट के ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन कैमिस्ट्री देखकर आप भी कह उठेंगे भई वाह 'सिंह साहब द ग्रेट' है।
लेकिन अचानक ये क्या हुआ सेट पर मौजूद पूरी यूनिट हैरान हो गई है कि सेट पर एक नहीं दो-दो सिंह साहब है। थोड़े से गदर के बाद जब दूसरे सिंह साहब को करीब से देखा तो यूनिट फिर हैरान। दूसरे सिंह साहब के गेटअप में फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा थे। जो खुद भी किरदार में ढलकर निर्देशन कर रहे थे। निर्देशन का यह अनोखा अंदाज भोपाल में 'सिंह साहब द ग्रेट' की शूटिंग में देखने को मिल रहा है।
अगली स्लाइड पर क्लिक करके देखें और भी तस्वीरें ...
फोटो- राजेश गाबा।