पत्नी की हत्या कर, पति फांसी पर लटका
Source: Pradeep Bohare | Last Updated 13:31(10/02/12)
ग्वालियर। थाटीपुर की श्रीनगर कॉॅलोनी में एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद फांसी पर लटक गया। घटना गुरुवार रात की है, इसकी जानकारी पुलिस को सुबह मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाला छविराम जाटव मजदूरी करता है। रात को उसने अपने बेटे लक्की को सुलाया और इसके बाद पत्नी सुषमा (28) की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी पर लटक गया। सुषमा के गले पर चोट के भी निशान हैं।शुक्रवार की सुबह लक्की सोकर उठा तो उसने माता-पिता को मृत अवस्था में देखा और पड़ोस में रहने वाले मुन्ना पंडित को सूचना दी।इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना थाटीपुर थाने की पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही सीएसपी मुरार नीरज पांडे, फोरेंसिक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव मौके पर पहुंच गए।