सुरक्षा परिषद ही हटा सकती है एलओसी से पर्यवेक्षक
Matrix News
| Jan 24, 2013, 06:18AM IST
भारत-पाकिस्तान के बीच जम्मू-कश्मीर पर नियंत्रण रेखा से संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक दल को 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ही हटा
सकती है।
यह कहना है संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की का। भारत ने सुरक्षा परिषद में कहा था कि अब इस दल की कोई
जरूरत नहीं है इसे खत्म किया जाना चाहिए। मार्टिन ने कहा कि इस दल का
गठन 1948 में सुरक्षा परिषद
ने किया था।
पाकिस्तान ने भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव मामले पर इससे जांच करवाने की मांग की थी। इसे भारत ने ठुकरा दिया था। भारत का कहना है कि जिस संघर्ष विराम रेखा की निगरानी के लिए यह दल बना था वह रेखा 17 दिसंबर 1971 को बदल चुकी है।






