अब जाकर शांत हुए छात्र नेता
Source: Sanjay Gupta | Last Updated 17:04(10/02/12)
इंदौर। दो दिन के हंगामे के बाद छात्र नेता शुक्रवार को जाकर शांत हुए। एनएसयूआई के इंदौर जिले में चल रहे संगठनात्मक चुनावों में बीते दो दिन से लगातार हंगामे और विवाद हो रहे थे।
शुक्रवार को आशंका जताई जा रही थी कि वर्चस्व की राजनीति में एक बार फिर कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के निर्देश ताक पर रखकर छात्रनेता हंगामा करेंगे। लेकिन इस बार जोशी, बोरासी व यादव गुट शांत रहे। सभी ने अपने मतों पर ध्यान दिया और दूसरे के क्षेत्र में दखल नहीं दिया। शुक्र वार को बीस से अधिक कॉलेजों में चुनाव हुए। शनिवार को शेष कॉलेजों में चुनाव संभावित है, जो जिले में आखरी दौर का चुनाव होंगे। सोमवार से यह चुनाव चल रहे हैं। इन चुनावों के खत्म होते ही करीब दस दिन बाद प्रदेश व जिला कमेटी के पदों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव शहर इंदौर या भोपाल संभावित है।