दहेज हत्या के फरार आरोपियों को पकडऩे उज्जैन पहुंची पुलिस
Manish Parasher
| Apr 19, 2012, 17:20PM IST
परिजन ने पति, सास, ससुर व ननंद पर उनकी बेटी को दहेज के लिए जलाकर मारने का आरोप लगाया था। जबकि, ससुराल पक्ष का कहना था कि रानू ने आत्मदाह किया है। पुलिस ने जांच के बाद ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही है।
संयोगितागंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी उज्जैन में किसी रिश्तेदार के घर छिपे बैठे हैं। इस पर संयोगितागंज पुलिस की एक टीम उज्जैन के लिए रवाना हुई है।





