विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> अब जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का एक ओर स्टाप

अब जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का एक ओर स्टाप

Amit Jaldhari | Jul 15, 2012, 12:08PM IST
 
 


इंदौर। ट्रेन नंबर 11701/11702 इंदौर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 अगस्त से देवास रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। रेल मंत्रालय ने छह महीने के लिए प्रायोगिक रूप से यह स्टॉपेज दिया है। अभी ट्रेन के चालक कॉशन ऑर्डर लेने-देने के लिए चंद सेकंड के लिए देवास रुकते हैं, लेकिन अब ट्रेन को वहां अधिकृत रूप से स्टॉपेज दे दिया गया है।
तय शिड्यूल के मुताबिक 11701 जबलपुर-इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 अगस्त से 31 जनवरी 2013 तक शाम 6.40 बजे देवास पहुंचेगी और 6.42 पर इंदौर के लिए रवाना होगी। वापस में ट्रेन नंबर 11702 इंदौर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 5.16 बजे देवास पहुंचेगी और 5.18 बजे जबलपुर की ओर रवाना होगी।
रेल राज्यमंत्री ने दिए थे निर्देश : केंद्रीय रेल राज्यमंत्री के.एच. मुनिअप्पा ने रतलाम रेल मंडल के प्रबंधक लोकेश नारायण को जबलपुर इंटरसिटी को देवास में स्टॉपेज देने का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए थे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment