विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Day With The Hungry, Eat The Food In A Short Time

साथ दिन का भूखा, पलभर में खाना चट

Dinesh Joshi | Jul 22, 2012, 12:48PM IST
 
 


इंदौर।आखिरकार चिडिय़ाघर के तेंदुए ने सात दिन भूखे रहने के बाद जमकर खाना खाया। शनिवार रात उसने जब उसे कर्मचारी खाना देने गया तो वह मांस देखते ही उस पर टूट पड़ा। फटाफट उसने सारा खाना चट कर दिया। इससे चिडिय़ाघर प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। आज से तेंदुए को ग्लूकोज बोतल चढ़ाना भी बंद कर दिया गया है। अभी तक उसे हर रोज सुबह-सुबह ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था।
दरअसल चिडिय़ाघर के तेंदुए ने कुरेद-कुरेद कर अपने छोटे से घाव को बेहद गहरा कर लिया था। इस कारण उसी हालत लगातार बिगड़ रही थी। पिछले सात दिनों से तो वह खाना ही नहीं खा रहा था और इसी कारण उसके बचने की उम्मीद कम होती जा रही थी। विशेषज्ञों का कहना था कि अगर वह जल्द खाना नहीं खाएगा तो उसकी हालत और बिगड़ जाएगी। बहरहाल रविवार सुबह जब चिकित्सकों ने चेकअप किया तो उसके काफी सारे घाव भी भर चुके थे। प्रभारी अधिकारी और वेटरनरी सर्जन डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि अब पूरी संभावना है कि सप्ताहभर में तेंदुआ पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment