विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> पत्नी से झगडऩे के बाद फांसी पर झूल गया युवक

पत्नी से झगडऩे के बाद फांसी पर झूल गया युवक

Manish Parasher | Jul 29, 2012, 15:26PM IST
 
 



इंदौर।
पत्नी से झगडऩे के बाद बाणगंगा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसकी लाश फंदे पर झूलती मिली। झगड़ा होने पर पत्नी रात को मायके गई थी। सुबह वह घर लौटी तो आत्महत्या का पता चला। बाणगंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह वाल्मिकी नगर में रहने वाले 30 वर्षीय रूपचंद पिता कालूराम की लाश फंदे पर झूलती मिली। रूपचंद की पत्नी मायके से घर लौटी तो पति फंदे पर झूलता मिला। रुपचंद के भाई रामशरण ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मौका-मुआयना किया और लाश को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
प्राथमिक जांच में पता चला कि रूपचंद ने पत्नी से शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। जब पत्नी ने मना किया तो रूपचंद ने खूब विवाद किया। इस पर वह मायके चली गई। उसके बाद रूपचंद ने फांसी लगा ली।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment