विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> Preserve The Dream Turned Out, Was A Pause And Then Cheat

सपने संजोए निकली, मिला लव सेक्स और फिर धोखा

Mukesh Mangal | Aug 04, 2012, 19:20PM IST
 
 


इंदौर।काम की तलाश में इंदौर आई एक युवती को कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक से प्यार हो गया। दोनों साथ रहने लगे। उनके बीच लिव इन रिलेशन थे। युवती गर्भवती हो गई, उसे नो माह का गर्भ है। युवक एक माह से गायब है। पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।
विजयनगर पुलिस के मुताबिक सुविधि (परिवर्तित नाम) निवासी सिवनी जिला बालाघाट दो साल पहले काम की तलाश में इंदौर आई थी, उसे एक कॉल सेंटर में जॉब मिल गया। यहां दुर्गाशंकर उर्फ बंटी उर्फ संजय राणा पिता रामसहाय खरे निवासी सुभाष वार्ड श्योपुर भी काम करता था। दोनों में दोस्ती हो गई। बंटी ने सुविधि से शादी का वादा किया। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में एक साथ कमरा लेकर मालवीयनगर में रहने लगे। सुविधि गर्भवती हो गई, लेकिन उसने शादी नहीं की। एक साल से झांसा दे रहा है।
बंटी 9 जुलाई को ग्वालियर का बोलकर इंदौर से भाग गया। जो आज तक नहीं लौटा। सुविधि के पेट में नो माह का गर्भ है। वह द्वारिकापुरी स्थित एक आश्रम में रहने लगी है। एक माह से बंटी का इंतजार कर रही है। उसके मां-बाप से को भी घटना बताई, लेकिन उन्होंने भी झांसेबाजी ही की। तंग आकर सुविधि विजयनगर थाना पहुंची और पुलिस को बंटी के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment