विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> खाना बनाने के बहाने ले गया और कर दिया युवती के जिस्म का सौदा

खाना बनाने के बहाने ले गया और कर दिया युवती के जिस्म का सौदा

Parag Natu | Dec 13, 2012, 18:56PM IST
 
 


इंदौर। वो पेशे से हलवाई है। लगभग दस दिन पहले घर के पास में ही रहने वाली एक युवती को एक शादी में खाना बनाने के बहाने से अपने साथ राजस्थान ले गया। वह खुद तो लौट आया, लेकिन जब युवती काफी दिनों तक नहीं लौटी और उसके घरवालों ने पूछताछ की तो बहाने बनाने लगा। शक होने पर जब युवती के घरवालों ने चंदन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और खाकी वालों ने अपने अंदाज में हलवाई से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल लिया। हलवाई ने बताया कि वो राजस्थान में डेढ़ लाख रुपए में युवती के जिस्म का सौदा कर आया है। हालांकि चंदन नगर टी आई शिवपालसिंह ऐसे किसी मामले से इनकार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, चंदन नगर थाने के गोवर्धन पैलेस में दस दिन पहले यहां रहने वाली युवती को पड़ोस में रहने वाला हलवाई शंकर काम के लिए अपने साथ ले गया। जब युवती वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने शंकर से पूछताछ की। ठीक जवाब नहीं मिलने पर वे उसे थाने ले गए। जहां उसने युवती को राजस्थान में डेढ़ लाख रुपए में बेचना कबूल कर लिया। वहां एक परिवार में उसकी शादी करा दी गई। युवती ने मौका पाकर खुद ही फोन पर परिजनों को मामले की जानकारी दी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment