इंदौर. देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। जैसे दक्षिण की बात करें तो वहां पेट का कैंसर ज्यादा होता है। वहीं पश्चिम बंगाल में गाल ब्लेडर और मप्र में मुंह व गले का कैंसर ज्यादा होता है। बदलती जीवनशैली के कारण दिनों दिन बढ़ रहे कैंसर को लेकर टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के ओंकोलॉजिस्ट डॉ. राजेश सिंह ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि भारत में सबसे ज्यादा स्तन और गर्भाशय कैंसर के मरीज हैं।