हरदा जिले के नर्मदा घाट हंडिया में नर्मदा स्नान के दौरान बरुड़ निवासी महिला जब अपने पति से मिली तो उसकी आंखें नम थी, बेटा अब काफी बड़ा हो गया था और उसके चेहरे पर भी मां से मिलने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी। यह शुभ घड़ी उस समय आई जब मंगलवार को सिवनी मालवा तहसील कार्यालय में दोनों का मिलन हुआ। नेत्रहीन पति-पत्नी सालों बाद मिले तो उनकी आंखें नम हो गईं।