विज्ञापन
 
Home >> Madhya Pradesh >> Indore >> News >> वीडियो में देखिए... कैसे बीच राह गुंडे पति-पत्नी को पीटते रहे और सब खड़े देखते रहे

वीडियो में देखिए... कैसे बीच राह गुंडे पति-पत्नी को पीटते रहे और सब खड़े देखते रहे

Deepesh Sharma | Feb 10, 2013, 11:52AM IST
 
 


इंदौर. शहर में लोगों की सुरक्षा सवालों के घेरे में है। टॉवर चौराहे पर दिन में 10-12 गुंडों ने पति-पत्नी को सड़क पर बुरी तरह पीटा। यह सब तब हुआ जब डीआईजी के नेतृत्व में उसी क्षेत्र में जांच अभियान चल रहा था और पुलिस महज 100 मीटर दूर वाहनों की जांच कर रही थी।
मौके पर कई लोग थे, लेकिन किसी ने नहीं बचाया। रविवार को भी पीपल्याराव में क्लिनिक में बैठे एक डॉक्टर को गुंडे वसूली के लिए धमका गए। इसी दिन बाइक पर जा रहे एक दंपती को खजराना में गुंडों ने रोका, पैसे मांगे और नहीं देने पर चाकू मार दिया।


घटना एक : सोमवार दोपहर टॉवर चौराहे के पास बैंक कॉलोनी निवासी रोमी सेन और पत्नी शीतल स्कूटर से उतरे तो गुंडों ने उन्हें लात-घूंसों से अधमरा कर दिया। पत्नी ने लोगों से गुहार की, पर कोई बचाने नहीं आया। बताते हैं कि ये गुंडे गाड़ी सीज करने वाले रूबल के साथी थे। इन्हीं में से एक तिलक भी है, जिसने रोमी की बहन से लव मैरिज की थी। आज वो रोमी को दिखा तो उसने तिलक को रोका। रुकने के बजाय तिलक ने पिटाई करवा दी। कहते हैं- इन गुंडों से सब परेशान हैं। पुलिस ने तिलक को गिरफ्तार कर लिया।


घटना दो- गुंडे ने डॉक्टर को पीटा : भंवरकुआं क्षेत्र में डॉ. किशोर पटेल निवासी पीपल्याराव की क्लीनिक में घुसकर गुंडे प्रदीप रोमी पिता गुरमीत सिंह निवासी विष्णुपुरी ने पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। उसने डॉक्टर से दस हजार रुपए मांगे। नहीं देने पर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


घटना तीन- दंपती को चाकू मारे : खजराना क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों ने शफीक खान निवासी दौलतबाग पत्नी शबनम निवासी राजीवनगर बड़ला को चाकू मार दिए। वे बाइक से साले अमजद के यहां से लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने शराब के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर हमला कर दिया। आरोप है हमलावरों में एक मुश्ताक पिता साबिर है।

पुलिस ने चलाया अभियान : जूनी इंदौर सीएसपी सर्कल के तीन थानों में 44 प्वाइंट बनाकर गलियों में चेकिंग की। इसमें 250 गाडिय़ां चेक की गईं, जिनमें से 20 को कागज नहीं मिलने पर थाने पहुंचाया। एक एक्टिवा में शराब ले जाते एक को पकड़ा।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment