सदर बाजार थाने के सिपाही कालूसिंह भाटिया व कमलेश अहिरवार गुरुवार
शाम सिकंदराबाद में बाज स्क्वॉड की ड्यूटी पर थे। उन्हें सूचना मिली कि सिकंदराबाद के पुल के पास दो लोग झगड़ा कर रहे हैं। वहां पहुंचे तो गुंडे कमल बसोड़ ने उल्टा सिपाहियों को धमकाया। ललकारा तो वह घर में घुस गया। वहां पहुंचे तो कमल के पिता रामलाल सिपाहियों से बात करने लगे। इस बीच कमल घर से तलवार लेकर आया और सिपाहियों पर वार कर दिया। वे लहूलुहान हो गए। उन्होंने जैसे-तैसे खुद को संभाला और वायरलैस सेट से कंट्रोल रूम को सूचना दी। सीएसपी रूपेश द्विवेदी ने घटना की पुष्टि की।