बाज स्क्वॉड के जवान कुंवरसिंह व राकेश सोलंकी कॉलोनी में पेट्रोलिंग कर रहे थे। दोपहर 3.50 बजे उन्होंने बाइक पर मंकी कैप लगाए दो युवकों को घूमते देखा। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन वे नहीं रुके। सिपाही को लगा बदमाश चेन लूट के इरादे से घूम रहे हैं। उस समय राकेश वारंट तामीली के लिए गया था। जैसे ही बदमाश एक डॉक्टर के घर के सामने पहुंचे, कुंवरसिंह ने बाइक उनकी बाइक के पास लगा दी। उन्होंने बदमाशों से रुकने के लिए कहा तो बदमाशों ने स्पीड तेज कर दी।